Responsive Advertisement

मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना 2022 : MP Gaon Ki Beti Yojna 2022 अप्लाई ऑनलाइन , रजिस्ट्रेशन फॉर्म एवं एप्लीकेशन स्टेटस [Updated]

 

A Smiling Girl Holding book in Hand Standing in Green Field
मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना 2022 

MP गांव की बेटी Yojna 2022 |MP Gaon  की बेटी योजना Form 2022 | MP Gaanv ki Beti Scholarship 

Scheme 2022 | MP गांव की बेटी योजना फार्म लास्ट 

डेट | MP गांव की बेटी योजना पोर्टल | MP गांव की बेटी योजना अप्लाई ऑनलाइन 2022 | मध्य प्रदेश गांव की 

बेटी योजना एलिजिबिलिटी 2022

 

मध्य प्रदेश (MP) गांव की बेटी योजना 2022 क्या है  : वर्तमान समय में भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में जो लड़कियां शिक्षा से वंचित है उनके लिए भारत सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को चलाया जाता है। इन्हीं महत्वाकांक्षी योजनाओं में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों के लिए गांव की बेटी योजना नाम की महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है। इस योजना से मध्य प्रदेश की ग्रामीण लड़कियों को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इस स्कॉलरशिप की मदद से मध्य प्रदेश की ग्रामीण लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलती है। गांव की बेटी योजना 2022 के बारे में और विस्तार से जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा विस्तार से पढ़ें। 

 

    MP गांव की बेटी योजना 2022 की संक्षिप्त जानकारी ( Short Information)

    योजना का नाम ( Scheme Name) : गांव की बेटी योजना 2022

    उद्देश्य (Aim) : ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप

    लाभार्थी (Beneficiary): मध्य प्रदेश की ग्रामीण क्षेत्र की 12वीं पास लड़कियां

    शुरुआत (Initiative By) : मध्य प्रदेश सरकार ( MP Government)

    वर्ष (Year) : 2022

    छात्रवृत्ति (Scholarship Amount) : ₹500 और ₹750

    आवेदन मोड (Apply Mode) : ऑनलाइन (Online)

    आधिकारिक वेबसाइट (Official Website):  http://scholarshipportal.mp.nic.in

     

    MP गांव की बेटी योजना 2022 Scholarship की पात्रता (Eligibility)

     

    मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना 2022 Scholarship की निम्नलिखित पात्रता (Eligibility) है

    • लाभान्वित छात्रा मध्य प्रदेश की मूल निवासी (Permanent Resident) होनी चाहिए ।
    • लाभान्वित छात्रा मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र से होनी चाहिए ।
    • लाभान्वित छात्रा का इंटरमीडिएट में कम से कम 60% या उससे ज्यादा होना चाहिए ।

     

    MP गांव की बेटी योजना 2022 की विशेषताएं  (Features)

     

    • इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों के लिए किया गया है। 
    • इस योजना के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वह समाज में शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम कर सकें। इससे दूसरी लड़कियों को प्रोत्साहन मिलेगा। 
    • इस छात्रवृत्ति के द्वारा लड़कियों को ₹500 महीने साल के 10 महीनों के लिए दिया जाएगा। 
    • इस योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध कराई है। 
    • इस योजना के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा ले रही लड़कियों को ₹750 महीने साल में  10 महीने के लिए देने की सुविधा उपलब्ध कराई है। 
    • इस योजना का लाभ सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की लड़किया ही प्राप्त कर सकेंगे। 

     

    MP गांव की बेटी योजना 2022 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents)

     

    • आधार कार्ड (Aadhar or UIDAI Card)
    • निवास प्रमाण पत्र ( Residence Certificate)
    • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
    • आयु का प्रमाण (Birth Certificate)
    • कास्ट सर्टिफिकेट (Caste or Community Certificate)
    • समग्र आईडी (Samgra ID)
    • करंट कॉलेज कोड (College Code)
    • ब्रांच कोड (Branch Code)
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Photograph)
    • 12वीं कक्षा की मार्कशीट (12TH Marksheet)
    • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
    • ईमेल आईडी (Email ID)
    • ग्रेजुएशन एडमिशन स्लिप (Admission Slip)

     

    MP गांव की बेटी योजना 2022 के लाभ और उद्देश्य (Benefits And Aim)

     

    गांव की बेटी योजना 2022 के तहत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पढ़ रही या पढ़ाई से वंचित लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार गांव की लड़कियों के लिए एक स्कॉलरशिप योजना लॉन्च की है जिसका नाम है गांव की बेटी योजना। इस योजना के तहत 12वीं पास ग्रामीण लड़कियों को जिनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता है उनको ₹500 हर महीने साल के 10 महीने दिए जाएंगे। और जो लड़कियां 12वीं के बाद इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज में दाखिला लेते हैं तो उनको यह धनराशि बढ़ाकर ₹750 महीना साल के 10 महीने दिए जाएंगे। इस योजना से मध्य प्रदेश की ग्रामीण लड़कियां जो उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनको वित्तीय रूप से प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा जिससे वह आत्मनिर्भर ,सशक्त और मजबूत बनेगी। 

     

     

    MP गांव की बेटी योजना  2022 का आवेदन कैसे करें ( How to Apply)

     

    • गांव की बेटी योजना स्कॉलरशिप 2022 का फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम मध्य प्रदेश स्कॉलरशिप पोर्टल  http://scholarshipportal.mp.nic.in पर जाना है ।
    • पोर्टल खुलने के बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करें। 
    • इसके बाद पोर्टल पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें
    • पर्सनल डिटेल , एजुकेशनल डिटेल , बैंक डिटेल पता , राशन कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट के डिटेल भरकर सबमिट करें। 
    • उसके बाद जो डाक्यूमेंट्स अपलोड करने हैं उन्हें अपलोड करें। 
    • डॉक्युमेंट्स अपलोड करने के बाद एक बार डिटेल अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स है मिलान अवश्य करें उसके बाद ही फाइनल सबमिट करें। 
    • फाइनल सबमिट करने के बाद अपने रिसिप्ट अवश्य प्राप्त करें।

     

    MP गांव की बेटी योजना  2022 के Application Status कैसे चेक करें 

     

    • सर्वप्रथम मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://scholarshipportal.mp.nic.in पर जाएँ। 
    • छात्रवृत्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करें।
    • उसके बाद आपके सामने लॉगइन आईडी और पासवर्ड कैप्चा इत्यादि भरने को मिलेगा।
    • उपरोक्त डिटेल भरने के बाद लॉगिन पर क्लिक करें।
    • अब आपके सामने आपका Application Status शो करेगा। 

     

     यह भी पढ़ें : Indian Army Agnipath Scheme : अग्नीपथ योजना क्या है |

     

     MP गांव की बेटी योजना FAQ

    1. मध्य प्रदेश (MP) गांव की बेटी योजना (Scheme) क्या है ?
    ANS. मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना के द्वारा मध्य प्रदेश की ग्रामीण पृष्ठभूमि की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है .

    2. गांव की बेटी योजना किस राज्य की योजना है ?
    ANS. गांव की बेटी योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है

    3.MP गांव की बेटी योजना आधिकारिक रूप से कब शुरू की गई थी ?
    ANS. गांव की बेटी योजना आधिकारिक रूप से सन 2005 में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई थी 

    4. MP गांव की बेटी योजना 2022 का फार्म कैसे भरें ?
    ANS. गांव की बेटी योजना 2022 का फॉर्म भरने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें

    5. MP गांव की बेटी योजना 2022 में कितनी धनराशि मिलती है ?
    ANS. गांव की बेटी ने 2022 में मध्य प्रदेश सरकार ग्रामीण पृष्ठभूमि की लड़कियों को ₹500 महीना दिया जाता है

     

     

     

     

    Post a Comment

    और नया पुराने