Responsive Advertisement

Indian Army Agnipath Scheme : अग्नीपथ योजना क्या है | जानें इसकी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया , वेतन भत्ता आदि |

Indian Army Agnipath Scheme | What is Agneepath Scheme | What is Agniveer | अग्निपथ योजना | Agneepath Scheme Apply | Agnipath Yojana Apply | अग्निपथ योजना आर्मी आयु सीमा | अग्निपथ योजना योग्यता | Agnipath Yojana Form | Agneepath Yojana Eligibility

Indian Army Agnipath Scheme
Indian Army Agnipath Scheme

 

Indian Army Agnipath Scheme : सैन्य भर्ती (थल सेना, जल सेना और वायुसेना) प्रक्रिया में संशोधन करते हुए सरकार ने नई tour of duty entry scheme "अग्निपथ" पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत पुराने समय से चली आ रही भर्ती प्रक्रिया में व्यापक संशोधन किए गए है जिससे युवाओं को सेना में सेवा देने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। जो की उनके सपनो को साकार कर सकेगा। नई भर्ती में पहले वाली स्थाई नियुक्ति की प्रक्रिया को समाप्त कर उसके स्थान पर अस्थाई तौर पर भर्ती किया जाएगा। यह भर्ती केवल 4 साल के लिए होगी। उसके बाद सेवा अवधि समाप्त होने पर सैनिक को मोटी रकम देकर सेवा निवृत्त किया जाएगा। सरकार के इस कदम से सेना में सैनिकों की औसत आयु घटेगी। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ कार्य दक्षता प्रभावित होती है। नियुक्त सैन्य जवान को "अग्निवीर" के नाम से संबोधित किया जाएगा।


Indian Army Agnipath Scheme Eligibility (योग्यता और आयु सीमा)

  •  इसमें आवेदन करने के लिए आयु सीमा 17½ वर्ष से लेकर 21 वर्ष होगी।

  • अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता इंटर मीडिएट 50 प्रतिशत के साथ होनी चाहिए।

  •  सेना में भर्ती युवाओं की 6 माह के लिए ट्रेनिंग होगी उसके बाद 3½ साल सेवा अवधि होगी।


Indian  Army Agnipath  Scheme Salary and Gratuity (वेतन और ग्रेच्यूटी)


सेवा के शुरुआती 3 वर्षो में 30000 मासिक वेतन प्राप्त होगा। उसके बाद चौथे साल 40000 वेतन मिलेगा। सेवा अवधि में सरकार 30 प्रतिशत वेतन में कटौती करके पेंशन फंड में डालेगी और उतनी ही धनराशि का योगदान सरकार भी पेंशन फंड में करेगी। उसके बाद 4 साल में सेवा निवृत्ति के बाद सरकार आपको ग्रेच्यूटी के रूप में एकमुश्त रकम प्रदान करेगी जो की लगभग 14 लाख के आस पास होगी। इसके अलावा सरकार आपको 48 लाख का जीवन बीमा कवर देगी। इसके अलावा कुछ भत्ते भी निर्धारित किए गए हैं जैसे रिस्क एंड हार्डशिप भत्ता , ड्रेस, राशन और ट्रैवल भत्ता इत्यादि मिलेगा। यदि सैनिक घायल होता है तो उसके इलाज का खर्चा पूरा मुक्त होगा।  अक्षमता के अनुसार (100% /75% /25%) उन्हें अनुग्रह राशि क्रमशः (44 25,15) लाख प्रदान की जाएगी। अगर सर्विस के दौरान कोई सैनिक परमानेंट घायल हो जाता है तू उसे पूरी सर्विस का ब्याज सहित वेतन दिया जाएगा और उनके वेतन को आयकर से मुक्त रखा जाएगा। 


इसे भी पढ़ें : PM गति शक्ति योजना क्या है ?


 NOTE  : ऐसी मिलती-जुलती सैन्य भर्ती की यह प्रक्रिया दक्षिण कोरिया और इजरायल में पहले से ही विद्यमान है। 


Conclusion : अग्नीपथ योजना के के तहत सैनिकों को सर्विस के दौरान सैनिक कौशल , अनुभव , फिजिकल फिटनेस , लीडरशिप नेचर , साहस इत्यादि की ट्रेनिंग दी जाएगी। साल की सर्विस के बाद , उन्हें रिटायरमेंट दी जाएगी। प्रत्येक अग्निवीर को उनके कौशल के लिए एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना 2022

Post a Comment

और नया पुराने